नगर पंचायत बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार

Jul 10, 2025 - 16:42
 0  161
नगर पंचायत बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार

असलम खान INewsUP

भानपुर,बस्ती । रुधौली नगर पंचायत में गुरुवार दोपहर बुलाई गई बोर्ड बैठक में सभासदों ने बहिष्कार किया। सभासदों का कहना है कि ढाई वर्ष बीतने के बाद भी वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्य नहीं हुए। सभासद जनप्रतिनिधि के रूप में वार्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं लेकिन नगर पंचायत उनकी बात पर ध्यान नहीं देती। स्ट्रीट लाइट, बेंच, डस्टबिन, सड़क और नाली जैसे कार्यों में सभासदों से राय नहीं ली जाती। सभी काम मनमाने तरीके से किए जा रहे हैं।सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों की सूची और उनकी तैनाती की जानकारी नहीं दी जाती। खरीदी गई मशीनरी और उपकरणों के बारे में भी उन्हें जानकारी नहीं दी जाती। बहिष्कार पर चेयरमैन ने कहा कि तीन बार और बहिष्कार कर लें, वे शासन को लिखकर सूचित कर देंगे। विरोध में पंकज सिंह, सुजीत सोनी, प्रतीक कुमार सिंह, गुंजन आर्य समेत कई सभासद शामिल रहे। अपर जिला अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि समस्या को लेकर कार्यकारी अधिकारी से बात की जा रही है। जल्द ही मीडिया को अपडेट दिया जाएगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow