25 वर्षीय युवक का गर्दन कटा,हालत गंभीर

Jul 31, 2025 - 15:11
 0  197
25 वर्षीय युवक का गर्दन कटा,हालत गंभीर

अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP

 गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे सूरजकुंड ओवर ब्रिज पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब 25 वर्षीय अमित गुप्ता अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे थे। अचानक उनकी गर्दन चीनी मांझे की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की तत्परता से अमित को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज की समुचित व्यवस्था न मिलने पर परिजनों ने उन्हें खजांची चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गले की पांच नसों में से चार से अधिक कट चुकी थीं, जिससे अमित की जान पर खतरा मंडरा रहा है। डॉक्टर ने कहा है कि अभी अमित की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अमित पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं। *चीनी मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक्री* अमित के परिजनों ने इस हादसे को लेकर जल्द ही पुलिस और प्रशासन से शिकायत करने की बात कही है। उनका कहना है कि चीनी मांझे से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन तब तक कार्रवाई नहीं करता जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए।हालांकि सरकार ने चीनी मांझे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है और पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं, फिर भी बाजारों में यह जानलेवा मांझा खुलेआम बिक रहा है। हादसे के बाद प्रशासन कुछ दिनों के लिए अभियान चलाता है, लेकिन फिर स्थिति जस की तस हो जाती है। *स्थानीय लोगों की मांग* स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना के बाद प्रशासन से मांग की है कि चीनी मांझे की बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाए। पतंगबाजी के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। यह हादसा एक चेतावनी है कि लापरवाही की कीमत किसी की जान हो सकती है। प्रशासन को अब जागना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow