23 फरवरी को इस अस्पताल में होगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण
हार्ट और कैंसर रोगियों को अनंता हास्पिटल दे रहा बेहतर इलाज- डा.अजय कुमार चौधरी
सरताज आलम INewsUP
बस्ती । अनन्ता हास्पिटल बस्ती में निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन आगामी 23 फरवरी को होगा । जनपद के कैंसर व हार्ट रोगियों को अब बस्ती में ही बेहतर इलाज मिला रहा है , अभी तक ये सुविधा गोरखपुर व राजधानी लखनऊ में मिल पाती थी यह बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संस्थान के डायरेक्टर डा० अजय कुमार चौधरी ने कही । डा0 अजय कुमार चौधरी ने आगे बताया कि जनपद के हार्ट व कैंसर रोगियों के लिए अनंता हास्पिटल वरदान के समान है । अभी तक इन सुविधाओ के लिए रोगियों को गोरखपुर या राजधानी लखनऊ भागना पड़ता था । संस्थापक डा० अजय कुमार चोधरी ने बताया कि अस्पताल में कार्डियो , कैंसर,न्यूरो , यूरो का सफल इलाज जाने - माने चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है । अस्पताल में कैथलैब , ईसीजी , स्ट्रेस ईको ,सीसीयू,यूरोलोजी , न्यूरोलोजी ,पैथालोजी ,फिजियोथिरैपी ,कीमोंथीरैपी , 2 डीईको , टीएमटी तथा आइसीयू जैसी सुविधाएं विशेषज्ञों की देखरेख में उपलब्ध हैं । जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आगामी 23 फरवरी को अस्पताल निःशुल्क चेक अप कैंप का आयोजन कर रहा है जिसमे प्रतिभाग कर आमजन निःशुल्क कैंप का लाभ उठा सकते हैं । इस अवसर पर डॉ0 मनशा स्त्री एंव प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ0 सौरभ मिश्रा मेडिकल आनकोलाजी और अन्य स्टाफ मौजूद रहेंगे |
What's Your Reaction?

