मतदान करने गई वृद्धा की मौत
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
संतकबीरनगर । मेंहदावल विधानसभा के मंझरिया पठान में लोकसभा चुनाव चुनाव के छठे चरण का मतदान करने पहुंची 75 वर्षीय वृद्धा जलधारी निषाद की मौत हो गई । दरअसल मंझरिया पठान के बूथ संख्या 235 पर वोट डालने जा रही बुजुर्ग महिला गेट पर चक्कर खाकर गिर पड़ी । स्वजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
What's Your Reaction?

