बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सड़क पर उतरे पूर्व विधायक सहित भाजपाई

Dec 15, 2024 - 20:40
 0  26
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सड़क पर उतरे पूर्व विधायक सहित भाजपाई

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी। बग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल व पूर्व विधायक रवि सोनकर समेत भाजपाइयों व व्यापारियों ने महसों स्थित विजय प्रताप इंटर कालेज गेट से बस्ती महसों बाजार तक विशाल जन आक्रोश जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया । पूर्व विधायक ने कहा बंगलादेश में रह रहे हिंदुओं, दलितों, बौद्ध भिक्षुओं व साधु संतों तथा बहन- बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचारों को बंद कर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही, तो वहीं मंडल अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले हो रहे हैं, संतों को जेल भेजा जा रहा है। भारत सरकार को कड़ा प्रतिकार करना चाहिए और वहां हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करानी चाहिए । इस अवसर शिवज्ञा मौर्या,सुनील पांडेय,पप्पू झा, रमेश अग्रहरि व शशि गौड़ सहित दर्जनों लोग शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow