मुंडेरवा मिल के जीएम ने जाना बाढ़ग्रस्त इलाके के गन्ने की फसल का हाल

Aug 10, 2025 - 07:44
 0  16
मुंडेरवा मिल के जीएम ने जाना बाढ़ग्रस्त इलाके के गन्ने की फसल का हाल

सरताज आलम INewsUP

बस्ती । गुरुवार को जिला गन्ना अधिकारी बस्ती सुनील कुमार व चीनी मिल के अधिकारियों के साथ मुंडेरवा चीनी मिल के जीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कलवारी क्षेत्र में भारी बरसात और घाघरा नदी में बाढ़ से प्रभावित गन्ना क्षेत्र का सघन दौरा किया और बाढ़ और बरसात से होने वाले गन्ने की फसल के नुकसान को खेत के पास जाकर जांचा परखा। अधिकारियों ने टांडा पुल के पास जाकर घाघरा नदी में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर का भी जायजा लिया। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देश पर जांच दल बनाकर जगह-जगह गन्ने की फसल का निरीक्षण कर रहे हैं घाघरा नदी के किनारे बसे गांव में गन्ने के फसल के नुकसान का अंदेशा था उसी का निरीक्षण किया जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग से बातचीत में पता चला कि अभी घाघरा नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। अभी तक जिले में कहीं से भी गन्ने की फसल को किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। यदि दस दिन तक जल भराव के बाद पानी निकल जाता है तो गन्ने की फसल को कोई नुकसान होने वाला नहीं है। वहीं मुंडेरवा चीनी मिल के जनरल मैनेजर महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केन कमिश्नर के निर्देश पर बस्ती जिले के जल भराव वाले स्थान पर गन्ने की फसल का निरीक्षण किया जा रहा है। यदि किसी स्थान पर जल भराव से गन्ने की फसल को नुकसान होता है तो उन किसानों को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि किन दवावों के छिड़काव से गन्ने की फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर जनरल मैनेजर महेंद्र श्रीवास्तव व जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार के अलावा मुख्य गन्ना प्रबंधक रवीन्द्र धर द्विवेदी, आर एस पाण्डेय, अभिनंदन राय आदि भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow