लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का उपयोग कर भागीदारी सुनिश्चित करें चिकित्सकीय विद्यार्थी - घनश्याम शाही
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्ती द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन गुरु वसिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही जी रहे l क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है l हमे एक जागरूक मतदाता बनने की आवश्यकता है l कार्यक्रम में डा आनंद जी एवम डॉ. आनंद विहारी ने भी मतदान जागरूकता के संबंध में विद्यार्थीयों को संबोधित किया l कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री आकाश, विभाग प्रमुख डॉ. विजय शुक्ला, जिला संगठन मंत्री सात्विक जी, प्रांत सह मंत्री तनुज पाठक जी अमन उपाध्याय जी, मयंक जी सहित लगभग दो सौ विद्यार्थीयों ने प्रतिभाग किया। डा आनंद ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे सभी विद्यार्थियों से अपील की कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
What's Your Reaction?

