धारदार हथियार से राजकुमार की हत्या, इलाके में दहशत

Mar 18, 2024 - 12:37
 0  245
धारदार हथियार से राजकुमार की हत्या, इलाके में दहशत

संदीप चौरसिया INewsUP

 कुदरहा बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के इस्माइलपुर में रविवार की रात्रि सोते हुए युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड समेत लालगंज पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई । लालगंज थानाक्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामबृक्ष पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर के धनघटा थानांतर्गत बारहकोनी में सूअर पालन का काम करता था । स्वजनों ने बताया कि रविवार की रात भोजन करके सोया हुआ था तभी अज्ञात लोगों नें उस पर धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया । मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow