विधानसभा में घुसा बारिश का पानी, CM योगी को दूसरे रास्ते से निकाला गया बाहर

Aug 1, 2024 - 10:32
 0  82
विधानसभा में घुसा बारिश का पानी, CM योगी को दूसरे रास्ते से निकाला गया बाहर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

लखनऊ। विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से विधान भवन परिसर के साथ ही मुख्य भवन के गलियारे में पानी भरने से असहज स्थिति पैदा हो गई। पानी भरने से कुछ लिफ्ट का संचालन भी ठप हो गया। दूसरे रास्ते से बाहर निकले सीएम योगी जलभराव के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी लोक भवन के सामने वाले विधान भवन के द्वार से बाहर निकलना पड़ा। मानसून सत्र के दौरान विधान भवन में पानी घुसने की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब प्रसारित हुए, जिसमें कर्मचारी बेसमेंट में बाल्टी से भरकर पानी को बाहर निकालते दिखे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow