निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक, गंदगी पर मिली फटकार
सुग्रीम कुमार INewsU
पौली-संतकबीर नगर । विकासखंड पौली के संविलियन विद्यालय अजांव, में सोमवार को डीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय पर शिक्षकों की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। बच्चों की उपस्थिति कम देखकर गंदगी देखने पर फटकार लगाई। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) सुरेश चंद्र केसरवानी, ने विद्यालय में औचक निरीक्षण किया। दिन में 11:00 बजे के करीब विद्यालय में पांच शिक्षकों में केवल सहायक अध्यापक उमाशंकर, व शिक्षामित्र गरिमा यादव, उपस्थित व सहायक अध्यापक मानसिंह, अनुपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जाने की सूचना मिली। पंजीकृत 127 बच्चों में महज 79 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों को फल दिया गया था। विद्यालय परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताते हुए साफ सफाई के साथ विद्यालय व्यवस्था सुधारने को लेकर निर्देशित किया। मौके पर ग्राम प्रधान मुकेश यादव, मधुसूदन, सुनील, भोला, संदीप, आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

