विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर पूर्व सांसद ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

Aug 1, 2024 - 09:38
 0  40
विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर पूर्व सांसद ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

अश्विनी कसौधन INewsUP

बस्ती। भाजपा के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को संज्ञान में लेकर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाई करने का आग्रह किया है। भाजपा मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि इन दिनों बस्ती जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इस समस्या के समाधान हेतु पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर कहा है कि मेरे संसदीय क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से विद्युत आपूर्ति अत्यंत प्रभावित हो रही है। आए दिन बिजली गुल हो जाती है और कई घंटे तक बहाल नहीं होती। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के उपरांत भी ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या का सामना कर रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही व्यापार में नुकसान और घरेलू जीवन भी मुश्किल हो गया है। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने ऊर्जा मंत्री से समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाई का आग्रह किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow