सड़क किनारे टैक्सी स्टैंड दुघर्टना को दे रही दावत

Dec 26, 2023 - 23:37
 0  57
सड़क किनारे टैक्सी स्टैंड दुघर्टना को दे रही दावत

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर । जनपद के पीपीगंज मेन मार्केट से गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों तरफ दो पहिया चार पहिया आधे सड़क में खड़े होने से जाम आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की क्यों नहीं पड़ रही है नजर जब कि प्रदेश सरकार सड़को पर अतिक्रमण करने वालो के उपर कार्रवाई करने का दे चुकी है आदेश राहगीरों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कभी-कभी राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं फिर शासन प्रशासन को क्यों नहीं दिखाई दे रहा है समाजसेवियों ने मांग किया है। कि मुख्यमंत्री जी के गृह क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालो पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रहा है। सड़क के दोनों तरफ रास्ते को मुक्त कराया जाए,आतिक्रमण से राहगीरों को आने-जाने में कई दिक्कतो का करना पड़ रहा सामना है,वहीं राहगीरों से पुछा गया तो बताया कि यहां का अतिक्रमण बहुत दिनों से है लोगों ने इस बात को नगर पंचायत पीपीगंज कार्यालय पर बहुत बार शिकायत किया गया परंतु अभी भी जाम और अतिक्रमण की स्थिति जस के तस है, वहीं अन्य शहरों में नगर निगम और नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य हो रहा है और यहां अतिक्रमण और जाम का सामना करना पड़ रहा, लोगों ने रोड पर पुरा अतिक्रमण हटाने की मांग की और कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण और जाम की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हम सभी लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर अवगत कराया जाएगा। और जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर भी कार्रवाई के शिकायती पत्र दिया जाएगा क्योंकि अधिकारी ध्यान नहीं देते और अपने जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow