प्रेमी को पुलिस ने थाने बैठाया तो प्रेमिका ने खाया विषाक्त,रेफर

Mar 17, 2024 - 21:14
 0  154
प्रेमी को पुलिस ने थाने बैठाया तो  प्रेमिका ने खाया विषाक्त,रेफर

राजेश उपाध्याय INewsUP

 बनकटी बस्ती । लालगंज थाने पर फरियाद लेकर पहुंची एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश किया लेकिन मौके पर मौजूद लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड सहित थाने की पुलिस निजी वाहन से महिला को पीएचसी बनकटी पहुंचाया जहां हालात गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जानकारी के मुताबिक लालगंज थानाक्षेत्र का एक गाँव निवास युवक महाराष्ट्र के पुणे में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था जहाँ बस्ती जिले की एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ । प्यार परवान चढ़ता गया तो दोनों एक दूजे के लिए जीने मरने की कसमें खाने लगे । कुछ दिन पूर्व प्रेमी घर चला आया और उसकी प्रेमिका भी अपने मायके चली गई । महिला ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दोनों के बीच पति पत्नी जैसा सम्बन्ध है और काफी दिनों से एक साथ रह रहे थे अब युवक ने शादी से इनकार कर दिया । लालगंज पुलिस ने प्रेमी युवक को थाने बैठा लिया और शादी न करने की बात करने लगा । शादी से इनकार करने पर महिला थाने बाहर निकलकर विषाक्त पदार्थ खा लिया और फिर थाने पहुंची । लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला प्रेमी युवक के खिलाफ कार्यवाही कराने से इनकार कर रही है और अब दोनों शादी के लिए राजी हो हैं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow