गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आईजी, एसएसपी व एसपी सीटी तथा एसपी ट्रैफिक ने किया नवागत आईजी जोन का स्वागत
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ के एस प्रताप कुमार अपने नए कार्यस्थल एडीजी जोन गोरखपुर बनकर गोरखपुर पहुचे। जहां सर्किट हाउस पर आईजी रेंज गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे रविंदर गौड, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, एसपी ट्रैफिक श्याम देव ने उनको बुके देकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व नवागत एडीजी जोन का गॉड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
What's Your Reaction?

