एसडीएम की छापेमारी में मानक विहीन मिला हरिओम पैथालॉजी सील

Jan 3, 2024 - 22:05
Jan 3, 2024 - 23:20
 0  329
एसडीएम की छापेमारी में मानक विहीन मिला हरिओम पैथालॉजी सील

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । डीएम अंद्रा वामसी के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके गुप्ता तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय चौहान की टीम ने बुधवार की देर शाम अवैध रूप से संचालित व मानक विहीन अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी जांच केंद्रों का निरीक्षण किया तथा बायो मेडिकल प्रबंधन संबंधी प्रावधान व नियम का पालन न करने पर लालगंज थानाक्षेत्र के महादेवा कस्बे में स्थित हरिओम पैथालॉजी को सील कर दिया गया । पैथालॉजी जांच केंद्र के सील होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे पैथालॉजी संचालक सेंटर बन्द कर फरार रहे । एसडीएम ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित व मानक विहीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों व पैथालॉजी केंद्रों की जांच की जा रही है । जिले के साउंघाट, कुदरहा,बहादुरपुर व बनकटी आदि क्षेत्रों में अवैध अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी जांच केंद्र मिलने पर कार्यवाही की जाएगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow