रक्षाबंधन पर सड़क पर उतरे एसएसपी, नौसड़ चौराहे पर खुद संभाली ट्रैफिक की कमान

Aug 28, 2026 - 23:54
 0  17
रक्षाबंधन पर सड़क पर उतरे एसएसपी, नौसड़ चौराहे पर खुद संभाली ट्रैफिक की कमान

जाम में फंसे वाहनों को कतारबद्ध कर कराया सुगम आवागमन, रूट डायवर्जन का भी लिया जायजा

अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP. गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व पर महानगर में बढ़ी भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ शुक्रवार को खुद सड़क पर उतर आए। उन्होंने थाना गीडा क्षेत्र के नौसड़ चौराहे का निरीक्षण किया और वहां बिगड़ी यातायात व्यवस्था को देखते हुए कुछ देर के लिए खुद चौराहे पर खड़े होकर ट्रैफिक की कमान संभाल ली। रक्षाबंधन के चलते सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई थी। बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं, वहीं बड़ी संख्या में लोग त्योहार मनाकर वापस भी लौट रहे थे। नौसड़ चौराहे पर रॉन्ग साइड से आ रहे वाहनों के कारण यातायात का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। एसएसपी के सड़क पर उतरते ही पुलिसकर्मी भी सक्रिय हो गए। वाहनों को एक कतार में संचालित कराया गया और रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों पर नियंत्रण किया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य होने लगा और वाहन आसानी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पहले से ही रूट डायवर्जन लागू किया गया था। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने मौके पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान यातायात एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow