ध्वस्त किया गया निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन
सुग्रीम INewsUP
पौली,संतकबीर नगर । पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौराकला में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन मानक विहीन मिलने पर उसे ध्वस्त कर दिया गया। बीडीओ के निर्देश पर हुई इस कार्यवाही से अन्य ग्राम पंचायत के प्रधानों में खलबली मच गई है। धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कुछ दिन पूर्व पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौरा कला में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के लिए पूजन किया था। इसके बाद इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था इसका काम चल ही रहा था। कि किसी ने ब्लॉक में मानक का उल्लंघन कर काम करने की शिकायत कर दी। इस पर बीडीओ विवेकानंद मिश्र, ने तकनीकी सहायक से इसकी गुणवत्ता की जांच कराई। मानक के अनुरूप कार्य नहीं मिलने पर इस भवन को ध्वस्त कर दिया गया। प्रधान भोलई चौहान, ने कहा कि उन्हें मानक से संबोधित कोई पत्र नहीं मिला था। मौखिक रूप में जानकारी देकर काम शुरू करवाया गया था। बीडीओ ने कहा कि मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा था। इसलिए इसे ध्वस्त कराया गया। फिर से इसका निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शुरू कराया जाएगा
What's Your Reaction?

