कर्ज से परेशान युवक ने फंदे से लटककर दी जान
सरताज आलम INewsUP
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के माड़न मे 24 वर्षीय एक युवक का घर मे छत की कुंडी से दुपट्टे से फंदे से लटका शव मिला। दिन में परिजनों ने उसे जगाने के लिए आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। किसी तरह से दरवाजा तोडकर अंदर गए तो युवक का लटकता हुआ शव देखकर शोर मचाया। सूचना पाकर मौके पर नगर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची। घटना स्थल का निरिक्षण कर नमूने एकत्रित किए। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। नगर थाना क्षेत्र के माडन निवासी 24 वर्षीय विक्रांत पुत्र राम सूरत उर्फभग्गन सोमवार की रात्रि मे खाना खाकर अपने कमरे मे सोने चला गया। सुबह - जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो परिजनों ने आवाज दी। लेकिन काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि उसका शव छत की कुंडी के सहारे दुपट्टे से लटक रहा है। तत्काल इसकी सूचना नगर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष मुस्तफ हुसैन, करहली चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय फेरेंसिक टीम के साथ पहुँचे। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। घटना के समय मृतक का एक पैर मुडी हुई अवस्था में बेड पर था जबकि दूसरा पैर जमीन पर टिका हुआ था। प्रभारी थानाध्यक्ष मुस्तफा हुसैन ने बताया कि मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
What's Your Reaction?

