शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Oct 25, 2024 - 22:26
Oct 25, 2024 - 22:40
 0  130
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । लालगंज पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी सहित अन्य मामलों के आरोपित थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी शाह मोहम्मद पुत्र यार मोहम्मद को शुक्रवार को सोहिला गाँव के पास से गगिरफ्तार कर लिया । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने युवक के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि थानाक्षेत्र के शाह मोहम्मद ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दिया । तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी जिसे शुक्रवार की सुबह 10:40 बजे सोहिला से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष सहित लालगंज चौकी इंचार्ज अवनीश सिंह व मुख्य आरक्षी अशोक कुमार व आरक्षी आकाशदीप शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow