लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन में नहीं होगी चूक,पंडाल से घाट तक रहेगी पुलिस
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बों में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लालगंज पुलिस सक्रिय नजर आ रही है तथा विसर्जन में कोई चूक ना हो इसके लिए पुलिस टीमें प्रतिमा पांडाल से घाट तक चाक चौबंद रहेंगी । जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र में कुल 90 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं जिनका आगामी 3-4 नवंबर को विसर्जन किया जाना है, शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक कर आयोजकों व डीजे संचालकों से संवाद स्थापित किया गया तथा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने कहा कि प्रतिमा लेकर पंडाल तक जाने व पंडाल में सुरक्षा और विसर्जन घाटों पर साफ-सफाई एवं बांस-बल्लियों की बैरिकेडिंग तथा गोताखोरों के इंतजाम की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की जाएगी जिससे कोई अनहोनी ना होने पाए । वहीं उन्होंने ने यह भी कहा कि प्रतिमा पंडाल तक बीट के सिपाही व दरोगा को नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं । इस अवसर पर उपनिरीक्षक अवनीश सिंह,अनस अख्तर,संतोष दुबे, राम अशोक यादव,शैलेन्द्र यादव,एसके सिंह तथा आरक्षी प्रशांत सिंह, प्रमोद सिंह,अशोक कुमार,विकास कुमार,सभासद नवीन पाल, दिनेश चौधरी,ऋषिराज मुनि,साधुशरण,बाबूराम चौधरी तथा शमशेर चौधरी उर्फ शेरू चौधरी,पूर्व प्रधान अली हुसैन,छोटू मद्धेशिया,सोनू विश्वकर्मा आदि रहे ।
What's Your Reaction?

