छबिलहा व पड़ियापार पहुंची मोदी की गारंटी रथ यात्रा

Jan 17, 2024 - 22:30
 0  85
छबिलहा व पड़ियापार पहुंची मोदी की गारंटी रथ यात्रा

बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP

महादेवा बस्ती । बनकटी विकास क्षेत्र के पड़ियापार व खड़ौहा उर्फ छबिलहा में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी पहुंची और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई । कड़ाके की ठंड में गांवों में यात्रा रथ पहुंचते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और घण्टों पीएम मोदी के संबोधन की रिकॉर्डिंग वीडियो देखा और सुना गया । मोदी गारंटी रथ पर जितने भी विकास योजनाओं की जानकारी दी गई उसे समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर सुना । गाँव की अधिकांश महिलाओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना किया । पड़ियापार में डेढ़ सौ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं चार व्यक्तियों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के समस्या का निदान किया गया । कुछ पात्रों ने शौचालय की समस्या तो कुछ ने राशन कार्ड की समस्या से अवगत कराया । विकास खण्ड कार्यालय के जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow