मंदिर के सुंदरीकरण में लाखों खर्च,फिर भी श्रद्धालुओं की सांसत

Mar 14, 2024 - 23:41
Mar 15, 2024 - 01:23
 0  80
मंदिर के सुंदरीकरण में लाखों खर्च,फिर भी श्रद्धालुओं की सांसत

राजेश उपाध्याय INewsUP

बनकटी बस्ती । बनकटी विकास खण्ड के बेहिल गाँव में स्थित बाबा बेहिलनाथ प्राचीन शिवमन्दिर पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मार्ग में जलजमाव व कीचड़ के चलते काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । जिसको लेकर इसी गाँव के शिव कुमार सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी बनकटी को पत्र लिखकर मन्दिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलनिकासी की समस्या से अवगत कराते हुए सामाधान की मांग किया है । बीडीओ को भेजे पत्र में लिखा कि पर्यटन विभाग द्वारा लाखों की लागत से प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया था, मंदिर मार्ग पर भूमिगत नाली निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है और श्रद्धालुओं को मन्दिर तक जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । शिकायतकर्ता ने बाबा बेहिलनाथ शिव मंदिर परिसर से निकलकर मुंडेरवा महादेवा मार्ग को जोड़ने वाली मार्ग तक भूमिगत नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow