मां बेटियों की पिटाई फिर पुलिस से मिली रुसवाई

Mar 3, 2025 - 14:29
Mar 3, 2025 - 14:41
 0  187
मां बेटियों की पिटाई फिर पुलिस से मिली रुसवाई

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी ललिता कुमारी उर्फ सावित्री देवी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर जमीनी रंजिश के चलते पड़ोसी द्वारा बाल पकड़कर घसीटने,गाली गलौज देने व लाठी डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया है । पुलिस अधीक्षक को तहरीर में सावित्री ने लिखा है कि रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे पड़ोसी सत्यदेव व उसकी पत्नी सुशीला तथा बेटे रविंद्र कुमार ने जमीनी रंजिश के चलते गाली गलौज देते हुए 19 वर्षीय बेटी काजल का बाल पड़कर घसीटने लगा, बीच बचाव करने गई ललिता देवी व उनकी दो बेटियों को भी सत्यदेव (रजिस्ट्रार कानूनगो) व उनकी पत्नी सुशीला तथा बेटे रविन्द्र ने मिलकर पिटाई कर दिया । मारपीट की तहरीर देने पर बड़ेबन चौकी प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने भी बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हुए सुलह करने का दबाव बनाने लगे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow