बारात से लौट रहे युवक की कार में लगी आग, साथियों संग भागकर बचाई जान
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के डेफरी गाँव से बारात में शामिल होकर लौट रहे दुर्गेश चौधरी की कार में अचानक आग लग गया, जिससे उनकी कार जलकर राख हो गई । थानाक्षेत्र के अनुपाखोर निवासी दुर्गेश चौधरी पुत्र राम सकल चौधरी रविवार की रात अपने मित्र की शादी में दोस्तों के साथ बारात में शामिल होकर लौट रहे थे । देर रात करीब 1 बजे जैसे ही डेफरी गाँव के बाहर निकले कि उनकी टाटा पंच कार से अचानक धुआं निकलने लगा , वाहन में सवारों द्वारा सतर्कता बरती गई और चालक समेत अन्य लोग कार से बाहर निकल डायल 112 व फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए आग बुझाने लगे लेकिन देखते देखते दो वर्ष पहले खरीदी गई पंच कार पूरी तरह आग में तब्दील हो गई ।
What's Your Reaction?

