थाना गेट के सामने समाजसेवी ने बाइक चालकों में बांटे हेलमेट

Jun 26, 2025 - 22:01
 0  52
थाना गेट के सामने समाजसेवी ने बाइक चालकों में बांटे हेलमेट

असलम खान INewsUP

भानपुर, बस्ती । रुधौली थानाक्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिला है । युवा समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने गुरुवार को रुधौली पुलिस के साथ दोपहिया वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक किया और कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य युवाओं में सुरक्षा की भावना जगाना है l अधिकतर सड़क हादसे हेलमेट न पहनने के कारण होते हैं। "जान है तो जहान है" हेलमेट पहनना जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। मनोज चौधरी ने कहा कि हेलमेट वितरण का उद्देश्य यही है कि कोई भी व्यक्ति सुरक्षा उपकरणों के अभाव में यात्रा न करे। प्रभारी निरीक्षक रूधौली विजय कुमार दूबे ने बताया कि रोजाना ज्यादातर हादसे टू-व्हीलर, यानी मोटरसाइकिल और स्कूटर से होते हैं. इनमें से अधिकतर दुर्घटनाएं उन लोगों के साथ होती हैं जो हेलमेट नहीं पहनते l हेलमेट न पहनने के कारण ये हादसे जानलेवा साबित होते हैं l मौके पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दूबे, कांस्टेबल अंकित राय, राजू यादव सहित क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow