हत्या व जानलेवा हमला व मारपीट के चार अभियुक्त गिरफ्तार
सरताज आलम INewsUP
बस्ती । कलवारी थानाक्षेत्र के गोसैसीपुर में हुए हत्याकांड के 4 अभियुकों को थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व पुलिस टीम तथा स्वाट टीम के संयुक्त प्रयासों से थानाक्षेत्र के धनौवा रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । गिरफ्तार सभी के खिलाफ कलवारी थाने में हत्या,जानलेवा हमला सहित मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है । थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गोसैसीपुर गांव में हुई हत्या व मारपीट में शामिल अभियुकों को बुधवार को दोपहर 12:30 बजे धनौवा रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । उन्होंने यह भी बताया कि रामनरेश पुत्र दयाराम निवासी कटराबुजुर्ग् थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती हालमुकाम गोसैसीपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती उम्र करीब 62 वर्ष, राधेश्याम पुत्र रंगई निवासी गोसैसीपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती उम्र करीब 56 वर्ष , सत्यराम पुत्र रामनरेश निवासी गोसैसीपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती उम्र करीब 41 वर्ष , कलावती पत्नी सत्यराम निवासी गोसैसीपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती उम्र करीब 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया एवं उनके द्वारा हत्या में प्रयोग किया गया एक गड़ासा, एक टांगी, एक पाईप व दो डंडाबरामद किया | गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,. उ०नि० उमाशंकर त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम, हरिप्रकाश त्रिपाठी, विवेकानंद तिवारी , विन्ध्याचल प्रसाद, हेड कांस्टेबल विकास सिंह ,विद्या शंकर,रमेश यादव स्वाट टीम ,अवनीश सिंह स्वाट टीम ,रमेश चौहान स्वाट टीम ,पवन तिवारी स्वाट टीम,धर्मेन्द्र कुमार स्वाट टीम , शुभेन्द्र तिवारी स्वाट टीम,अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम , प्रणव पाण्डेय , राहुल कन्नौजिया ,उमाशंकर यादव,अखिलेश यादव, पूनम पाठक , सुभांगी शामिल रहे |
What's Your Reaction?

