पहिया पंचर होने से सड़क किनारे खड़ी थी गन्ना लदी ट्राली, हुआ बड़ा हादसा
असलम खान INewsUP
रुधौली बस्ती । थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग पर स्थित दसिया चौराहे से सिर्फ 50 मीटर दूर स्थित सुनीता पेट्रोल पंप के पास खड़ी गन्ना लदी ट्राली से प्राइवेट बस टकरा गई । टक्कर इतना जोरदार था कि बस का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया उसमें बैठे कुछ यात्रियों को गंभीर चोटे आई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे विशुनपुरवा चौकी इंचार्ज राम भवन प्रजापति ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली भेजवाते हुए आवागमन बहाल कराया । स्थानीय लोगों से पूछने पर पता चला कि बस चालक जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली अंतर्गत निवासी गुड्डू पुत्र अजहर हुसैन जो रोज की भांति वापस लखनऊ से लौट रहे थे तभी वहां पर खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए।जिसमें बस ड्राइवर सहित अन्य छः लोग और भी घायल हो गए। जब इस बारे में प्रभारी निरीक्षक से वार्ता की गई तो पता चला कि गन्ना लदी ट्राली पंचर हो गई थी जिससे गाड़ी वहीं खड़ा करना पड़ा और जैक लेन हेतु चौराहे पर गया हुआ था।ऐसे में पीछे से आ रही बस टकरा गई थी।
What's Your Reaction?

