दरोगा का पिस्टल छीनकर भाग रहा मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में पकड़ाया

Jul 14, 2025 - 01:08
 0  55
दरोगा का पिस्टल छीनकर भाग रहा मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में पकड़ाया

अजमेर अली, ब्यूरो चीफ INewsUP

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में रविवार भोर में करीब 4 बजे मुठभेड़ कर पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश की पहचान महराजगंज के निचलौल के बूढाडीह थाना क्षेत्र के मोहर्रम उर्फ राहुल के रूप में हुई।मोहर्रम राजस्थान और हरियाणा में लड़कियां बेचने का धंधा करवाता है। इस गिरोह का यह मास्टरमाइंड है।इसके गिरोह के कुछ सदस्यों को पुलिस ने दो दिन पहले पकड़ा था। पूछताछ में इसका नाम सामने आया।पिपराइच पुलिस ने बताया कि मोहर्रम को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। पिपराइच क्षेत्र में ही एक जगह पर पुलिस मौका मुआयना करा रही थी। तभी मोहर्रम एक महिला दरोगा की कमर से पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग करने लगा।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया - मोहर्रम के खिलाफ पिपराइच थाने में केस दर्ज है। आरोपी लड़कियों की बेचने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड है। यह लड़कियों को देश के खिलाफ भड़काता भी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow