बगीचे में गोवंशीय पशु का सिर मिलने से इलाके में सनसनी
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के टीकर कंचनी गांव के पास बगीचे गोवंशीय पशु का सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व पशुपालन विभाग की टीम ने सैम्पलिंग हेतु अवशेष एकत्र करते हुए जांच पड़ताल में जुट गए । रविवार की शाम करीब 4 बजे छतौरा गाँव के कुछ पशु पालक पशु चराने निकले थे । बगीचे के पास से दुर्गंध आने पर इधर उधर देखने लगे और उन्हें पास में ही एक सागौन के पेड़ में एक रस्सी बंधी हुई दिखाई दिया और उससे कुछ ही दूरी पर एक गोवांसीय पशु का सिर मिला । पशु के सिर मिलने की सूचना पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सहित लालगंज पुलिस को सूचित किया । मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र यादव तथा पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार शुक्ल की टीम ने गोवंश के अवशेष का सैंपलिंग लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला गोरखपुर भेजने हेतु सुरक्षित कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक लालगंज शशांक शेखर राय ने बताया कि पशु पालन विभाग द्वारा सैम्पलिंग कर लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।
What's Your Reaction?

