अजांव में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

Nov 4, 2023 - 14:04
 0  36
अजांव में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
कन्या सुमंगला योजना के जन्मोत्सव कार्यक्रम में मौजूद बच्चे व अफसर

सुग्रीम कुमार INewsUP

पौली संतकबीर नगर । कुदरहा विकास खण्ड के अजांव ग्राम पंचायत में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया । जन्मोत्सव कार्यक्रम में तीन बेटियों को योजना का लाभ दिया गया। साथ ही बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी ने शहनाज पुत्री साहिल, परी पुत्री दीपक, रूही पुत्री प्रेमचंद को बेबी किट देते हुए कहा कि इस योजना में शून्य से छः माह तक के बच्चे को दो हजार एक से दो वर्ष के बच्चे को एक हजार तथा एक से छः वर्ष की कन्याओं को दो हजार, नौ वर्ष आयु में तीन हजार रूपये दिया जाता है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी प्रियंका यादव ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना बहुत महत्वपूर्ण है। इस योजना का लाभ जिनके पास दो बच्चे हैं। हम दो हमारे दो को ही दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को सहज जन सेवा केंद्र के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान मुकेश यादव, कोमल यादव, मकसूदन यादव, नंदलाल, लक्ष्मण, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow