बाइक की ठोकर से दम्पति घायल

Jan 7, 2024 - 01:03
 0  104
बाइक की ठोकर से दम्पति घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर

आलोक बरनवाल INewsUP

रुधौली बस्ती । थाना क्षेत्र के बस्ती मार्ग पर स्थित विशुनपुर चौराहे पर शनिवार को रिश्तेदार के घर जा रहे एक दंपति को बाइक चालक ने ठोकर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये । सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार व पुलिस द्वारा निजी वाहन से घायलों को सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया l पैकोलिया थाना क्षेत्र के पैकोलिया खास निवासी अब्दुल सत्तार अपनी पत्नी रब्बुलनिशा के साथ थाना क्षेत्र के सेहुड़ा गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे कि वह वाहन से उतरकर बिशुपुरवा चौराहे पर पहुंचे थे कि रुधौली की तरफ जा रहे बाइक चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे दम्पति घायल हो गये । सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार व बिशनपुरवा चौकी इंचार्ज संदीप यादव द्वारा निजी वाहन से सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow