जवानों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान

Aug 23, 2025 - 00:12
 0  25
जवानों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान

अजमेर अली ब्यूरो चीफ

INewsUP गोरखपुर। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर के उप महानिरीक्षक मुन्ना सिंह के निर्देशन में बाबा राघव दास मेडिकल कालेज गोरखपुर में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रक्तदान किया। ब्रम्हाकुमारीज एवं समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी कि 18वी पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदानअभियान 2025 कि शुरुआत हुई। इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक मुन्ना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना व नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। हमारे जवानों द्वारा समय-समय पर रक्तदान किया जाता है। इसके अलावा भी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा जन सेवा के लिए अनेकों ऐसे कदम उठाये जाते हैं जिनसे सीमावर्ती इलाके में रह रहे लोगों की मदद व विकास हो सके। सभी रक्तदाताओं को बाबा राघव दास मेडिकल कालेज कि तरफ से प्रशंसा पत्र दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से डा. मंगलेश श्रीवास्तव महापौर गोरखपुर,श्री सरदार जसपाल सिंह अध्यक्ष जटाशंकर गुरुद्वारा, डा. रामकुमार प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज सहित अन्य कार्मिक मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow