अराजक तत्वों से ग्रामीण,शिक्षक व प्रधान परेशान

Jan 17, 2024 - 20:52
 0  130
अराजक तत्वों से ग्रामीण,शिक्षक व प्रधान परेशान

आलोक बरनवाल INewsUP

 रुधौली बस्ती । थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाघाडीहा में कुछ अज्ञात मनबढ़ व चोरों द्वारा कई बार फाटक, ताला व सरिया तोड़कर राशन व अन्य सामान की चोरी की घटना हुई है । प्रधानाध्यापक ने कई बार रूधौली पुलिस को सूचना देकर मामले से अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सहायक अध्यापक ने बताया कि विद्यालय परिसर में बन रहे शौचालय का गड्ढा भी मनबढ़ लोगों द्वारा तोड़ दिया गया। अक्सर यह घटना छुट्टी के दिन ही की जाती है। इसके अलावा भी ग्राम पंचायत में स्थित एक अन्य प्राथमिक विद्यालय पड़रिया में भी ऐसी घटना देखने को मिल रही है यहां पर चोरों ने इस कदर आतंक मचा रखा है कि कई बार राशन सहित गैस सिलेंडर तक भी चोरी कर ली है शिकायत के बाद भी यहां पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बाहर कुछ लोगों का कहना है कि दीवाल नीचे होने की वजह से लोग अक्सर जानवर चराने के बहाने अंदर घुस जाते हैं और घटना को अंजाम देते हैं। ग्राम प्रधान रजनीश सिंह ने भी हनुमानगंज चौकी प्रभारी राम अशोक से शिकायत कर घटना की जानकारी दी है लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow