संकल्प यात्रा में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
सुग्रीम INewsUP
धनघटा संतकबीर नगर । नगर पंचायत हैंसर,धनघटा स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। यहां गोष्ठी करके केंद्र में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सरकार की उपलब्धियां गिनाकर पात्रों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। भाजपा के हैसर बाजार, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि सरकार कल्याणकारी योजना से हर वर्ग के विकास का कार्य कर रही है। बब्बन शर्मा, ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने गांव-गांव में विकास कार्यों के लिए कई योजनाएं संचालित किया है। इन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। भाजपा नेता अशोक यादव, उर्फ साधु ने कहा कि योजनाओं से वंचित को लाभ दिलाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार ने योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। इसी क्रम में पौली ब्लॉक, के ग्राम पंचायत भोतहा, और नकहां, में कार्यक्रम हुआ भाजपा के जिला मंत्री कपिल देव कनौजिया ने कहा कि सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। लाभार्थियों से संवाद करते हुए सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा किया। इस मौके पर विनय पाण्डेय, योगेंद्र निषाद, अनिल अग्रहरि, भरत, भुवाल चौधरी, गंगा शरण, आज मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

