अक्षय नवमी पर महिलाओं ने किया आंवला के पेड़ की पूजा

Nov 22, 2023 - 00:02
 0  30
अक्षय नवमी पर महिलाओं ने किया आंवला के पेड़ की पूजा
भजन गाती महिलाएं
अक्षय नवमी पर महिलाओं ने किया आंवला के पेड़ की पूजा

इशिका गुप्ता INewsUP

 बस्ती। अक्षय नवमी पर कसौधन महासभा द्वारा विधि विधान से सामूहिक आंवला के पेड़ की पूजा अर्चना की गई। श्री कृष्णा पांडे इंटर कॉलेज में स्थित शिव मंदिर परिसर में अक्षय नवमी पर्व पर भजन कीर्तन कर आंवला के पेड़ की पूजा की गई। इसमें महिला व्रतियों ने विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। अक्षय नवमी पर्व को आंवला नवमी भी कहा जाता है। इसे प्रमुख रूप से कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को मनाया जाता है, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और विधि पूर्वक फल, फूल और दीपक जलाकर आंवला पेड़ की पूजन करने की परंपरा है।

आंवला के पेड़ का है विशेष महत्व

आंवला पेड़ पूजन की परंपरा को लेकर पंडित रविन्द्र पांडेय पिंटू ने बताया कि वैदिक काल से आंवले के पेड़ को स्वास्थ्य जीवन का प्रतीक माना जाता है। जिसकी पूजा करने से स्वास्थ्य समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आंवला नवमी पर में कुष्मांड कद्दू गुप्त दान की परंपरा है और इस दिन सोना चांदी दोनों को दान किया जाता है। वहीं, पुजा करने आई श्रद्धालु कंचन कसौधन ने बताया कि इस दिन हम व्रती महिलाएं भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं और एक साथ सभी मिलकर आंवला के पेड़ के नीचे प्रसाद ग्रहण कर पूजा संपन्न करते हैं। इस अवसर पर बीना कसौधन, सरोज कसौधन, पूजा गुप्ता, सुमन गुप्ता, बिंदु, पिंकी कसौधन, गीता कसौधन, पवन कसौधन, वृजकिशोर कसौधन, राजाराम गुप्ता, मनोज कसौधन आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow