घर में घुसकर वृद्ध पति- पत्नी समेत बेटे की पिटाई, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Dec 4, 2023 - 00:39
Dec 4, 2023 - 00:49
 0  132
घर में घुसकर वृद्ध पति- पत्नी समेत बेटे की पिटाई,  पुलिस पर लापरवाही का आरोप
थाने की सीढ़ियों पर बैठे पीड़ित पति पत्नी

इशिका गुप्ता INewsUP

बस्ती । वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के कर्मा पाठक गाँव में रविवार की देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्ध पति पत्नी व उसके बेटे की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार थाने के सीढ़ियों पर बैठकर न्याय की गुहार लगा रहा था लेकिन अफसोस उसे तहरीर लिखना नहीं आता इसलिए उसे बैरंग लौटना पड़ा। कर्मा पाठक गाँव निवासी दिनेश कुमार पुत्र राम अधारे ने बताया कि रविवार को गाँव के रामदीन की शादी में दसिया गाँव में बारात गया हुआ था, जहां गाँव के राम साहेब, राम रपट, नंदलाल, प्रदीप चौधरी, कुंज बिहारी व राजू समेत तीन अज्ञात लोग शराब के नशे में मुझे गाली गलौज देने लगे। जब मैं भागकर सड़क पर पहुंचा और राहगीरों से लिफ्ट लेकर घर चला आया। उक्त लोग मेरे घर मे घुसकर मुझे व मेरी वृध्द माँ शिवकुमारी व पिता राम अधारे को घर में घुसकर लाठी डंडे से पीटने लगे। आसपास के लोगों को इकट्ठा होता देख उक्त लोग पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वापस लौट गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow