पांच दिन पहले पानी में डूबने से हुई थी मकसूद की मौत,पीएम रिपोर्ट में खुलासा

Dec 4, 2023 - 08:33
 0  77
पांच दिन पहले पानी में डूबने से हुई थी मकसूद की मौत,पीएम रिपोर्ट में खुलासा
मृतक मकसूद की फ़ाइल फोटो

परिजनों ने साथियों पर जताई हत्या की आशंका

 संदीप चौरसिया INewsUP

 कुदरहा बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के महसों के पास स्थित रामनगर घाट पर पानी में मिले सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थानाक्षेत्र के बयारा निवासी मकसूद की मौत पांच दिन पहले पानी में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में पांच दिन पहले मौत होने की बात सामने आई है। उसके पेट में बालू, पानी व कचरा पाया गया। फेरी का काम करने वाले मकसूद के परिवार के लोगों का कहना है कि उसके साथ रहने वालों ने हत्या की है। हालांकि, पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे शहजाद ने बताया कि भाई मकसूद फेरी का काम करता था। छह महीने पहले उसकी शादी हुई थी। वह घर-घर जाकर प्लास्टिक का सामान बेचता था। घर से करीब 15 दिन पहले वह कमाने के लिए निकला था। भाई ने बताया कि करीब एक हफ्ते से उससे बात नहीं हो पा रही थी। शनिवार को कुआनो नदी के रामनगर घाट महसो के पास पानी में एक अज्ञात का शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल सिम के आधार पर पुलिस ने सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा का निवासी बताया। सूचना पर रविवार को परिवार के लोग पहुंचे और उसकी पहचान मकसूद के रूप में की। पोस्टमार्टम में उसके डूबकर मरने की पुष्टि हुई। उसके पेट में बालू, पानी व कचरा पाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow