रेलवे प्लेटफॉर्म पर पहुंचे यात्री की हृदय गति रुकने से मौत

May 1, 2024 - 01:19
 0  210
रेलवे प्लेटफॉर्म पर पहुंचे यात्री की हृदय गति रुकने से मौत

अश्विनी कसौधन INewsUP

 बस्ती । मंगलवार की रात करीब 9 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आये एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हो गई , मृतक की पहचान अम्बेडकर नगर जिले के एनटीपीसी में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात अनुराग भटनागर के रूप में हुई । मृतक के बोलेरो चालक अम्बेडकर जिले के अलीगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि अनुराग भटनागर बीमारी का इलाज कराने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के वेदांत अस्पताल जा रहे थे । रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन आने से पहले ही वे ट्रेन की पटरी पर गिर गए, उन्हें अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सक ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होना बताया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow