बोलेरो की ठोकर से स्कॉर्पियो समेत दो वाहन छतिग्रस्त,दो मासूम बाल बाल बचे
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । बस्ती महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत बनकटी कस्बे में शनिवार की रात करीब 7 बजे महादेवा की तरफ से खलीलाबाद जा रही अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो छतिग्रस्त गई, ठोकर इतना जोरदार था कि बगल गैराज में खड़ी एक अन्य कार भी छतिग्रस्त हो गई । मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने बोलेरो चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया तथा वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गई । पुलिस हिरासत में आये दोनों युवक शराब के नशे में धुत दिखे तथा बोलेरो में दो शराब की बोतल भी पाई गई । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के मनिकौरा खुर्द निवासी शहबान अली पुत्र खैराती व मनिकौरा कला निवासी मोनू पुत्र जगन्नाथ प्रजापति पड़ोसी जनपद खलीलाबाद में स्थित एक मैरेज हाल में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे । जैसे ही बनकटी कस्बे के मोहनलाल स्वीट हाउस के सामने पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी विजय मोदनवाल की स्कॉर्पियो में ठोकर मार दिया,जिससे स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया वहीं स्वीट हाउस के बगल खड़ी एक इऑन कार में छतिग्रस्त हो गया । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों शराब ने नशे में धुत थे जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई और दोनों वाहन छतिग्रस्त हो गये । गनीमत रही कि स्कॉर्पियो में बैठे दो मासूम शुभ व अंश महज एक मिनट पहले ही उतर कर दुकान में गए थे अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी तथा बोलेरो चालक समेत दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है कार्यवाही की जाएगी ।
What's Your Reaction?

