स्वजनों ने की हत्या के आरोपित के इनकाउंटर की मांग

Aug 7, 2024 - 17:10
 0  286
स्वजनों ने की हत्या के आरोपित के इनकाउंटर की मांग

सोमनाथ चौहान INewsUP

गोएखपुर । सिकरीगंज थाना क्षेत्र में बीते रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई । घटना से आक्रोशित स्वजनों समेत ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर गोरखपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने पहुंच गए । सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसील जिले के अफसरों ने मौके पर पहुंच कर समझ बुझाकर मामला शांत कराया ।  बता दें के बीती रात आदेश चौधरी की हत्या हो गई । शव जलाने से परिजनों ने इन्कार कर दिया तथा सैकड़ो की संख्या में उमड़ी भीड़ आरोपी के एकांउटर करने की मांग करने लगी । चाचा की पिटाई के बाद थाने में शिकायत करने के ढाई घण्टे तक पुलिस के न पहुंचने का मामला परिजनों को कुरेद रहा है। आरोप है कि अगर पुलिस तत्काल आई होती तो शायद घटना नही होता। गुस्साए परिजनों ने शव कबदाह संस्कार करने से मना कर विरोध प्रदर्शन करने लगे । ढेबरा के पास गोरखपुर सिकरीगंज मार्ग जाम करने के लिए निकल पड़े। मौके पर तहसील प्रसाशन और कई थानों की पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow