अर्द्धनिर्मित पिलर पर पेट के बल गिरी मासूम,गंभीर

Mar 29, 2024 - 17:11
 0  20
अर्द्धनिर्मित पिलर पर पेट के बल गिरी मासूम,गंभीर

सोमनाथ चौहान INewsUP

गोरखपुर। बुधवार को गीडा थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के पिलर पर खेलते समय तीन वर्षीय मासूम गिर गई जिससे सरिया उसके पेट में धंस गया और उसकी आँतें बाहर आ गईं । यह देख परिवारीजनों के होश उड़ गए । आनन फानन में मासूम को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गीडा क्षेत्र में रहने वाले सुशील की तीन वर्षीय बेटी आयुषी बुधवार को निर्माणाधीन मकान की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अर्धनिर्मित पिलर पर गिर गई। पिलर से निकला सरिया उसकी पीठ के बगल से आरपार हो गया। सरिया के साथ पेट की आंतें भी बाहर निकल गईं। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया । ट्रामा सेंटर - से उसे सर्जरी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संतोष कुशवाहा ने बताया कि मासूम को अभी आईसीयू में रखा गया है। जनरल सर्जरी के दो और एनेस्थीसिया के दो डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। देर रात उसकी सर्जरी की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow