विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का फूल मालाओं के हुआ स्वागत

Jan 16, 2024 - 00:52
 0  88
विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का फूल मालाओं के हुआ स्वागत

बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP

 महादेवा बस्ती । बनकटी विकास खंड के बखरिया व रौतापार ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचते ही आसपास के लोग एकत्र होने लगे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा अपनी अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया । भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला ने कहा कि आप सबकी बात सुनी जाएगी और उसका सीघ्र ही समाधान होगा । किसी बिचौलियों की जरूरत नहीं है आपकी समस्याओं का तुरंत निदान भी किया जाएगा । बखरिया से गुड़िया, बहौना, रीता, विद्यावती, कुशलावती, निशा,असरफा, सीता, कैलाशपति,गायत्री,बिंदु देवी ने बताया कि अभी तक शौचालय नहीं मिला है, बखरिया दौलतपुर पूरनपुर की पुरुष महिलाओं ने शौचालय व आवास की मांग की । जानकारी में मुताबिक अभी तक यहाँ 200 लोग शौचालय से वंचित हैं । इसी प्रकार किसान निधि से भी समस्याएं सामने देखने को मिली लोग लाभ से वंचित हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow