हत्या व चोरी सहित विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Jan 19, 2025 - 22:02
 0  85
हत्या व चोरी सहित विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सरताज आलम INewsUP

बस्ती । मुंडरेवा पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में चोरी व हत्या सहित अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार युवक की पहचान सन्तकबीरनगर जिले के बरई टोला निवासी अविनाश चौरसिया के रूप में हुई । पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर देवरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया की पहले 15 दिन तक रेकी कर घटना को अंजाम दिया जाता है । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने पेंचकस, लोहे का राड और अन्य सामान बरामद किया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष मुंडेरवा द्वारिका प्रसाद चौधरी,स्वाट टीम प्रभारी संतोष कुमार, सर्विलांस प्रभारी शशिकांत तिवारी, पवन तिवारी, कामेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह,सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल कामोद कुशवाहा, शुभम तिवारी,आदि रहे शामिल!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow