चौकीदारों की बैठक कर थानेदार ने दिया आवश्यक निर्देश,बांटा कम्बल व सीटी
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । दुबौलिया थानाध्यक्ष जितेंद सिंह ने सोमवार को थानाक्षेत्र के ग्राम चौकीदारों की बैठक कर उन्हें उनके कर्तव्यों से अवगत कराया तथा उनकी समस्याओं की जानकारी लिया । वहीं थानाध्यक्ष ने ग्राम चौकीदारों में सीटी व कंबल वितरित किया । थानाध्यक्ष जितेंद सिंह ने बताया कि ग्राम चौकीदार हमारे महत्वपूर्ण अंग हैं जिन्हें उच्चधिकारियों के विभिन्न आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया ।
What's Your Reaction?

