ग्राम प्रधान को मिली जान से मारने की धमकी
सोमनाथ चौहान INewsUP
गोरखपुर । क्षेत्र के कुशहरा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान व राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामभोला सिंह को कुशहरा गांव के ही बब्लू ने जान से मारने की धमकी दी। प्रधान ने आरोप लगाया कि बब्लू पुत्र बनवारी पंचायत की लगभग 45 डिसमिल भूमि पर कृषि कार्य करते हैं और जब ग्राम सभा की सरकारी भूमि को खाली करने के लिए कहा, तब आरोपित बब्लू ने जान से मारने की धमकी दे दी। ग्राम प्रधान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को उपजिला अधिकारी सदर मृणाली अविनाश जोशी से मिलकर मामले को अवगत कराया और पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी भूमि को खाली करने की गुहार लगाई। एसडीएम ने कानूनगो और संबंधित एसएचओ को पत्र के माध्यम से आदेशित किया कि ग्राम सभा की भूमि का संरक्षण आवश्यक है मामले में विधिक कार्रवाई कर आख्या उपलब्ध कराए।
What's Your Reaction?

