कार व डीसीएम की भिड़ंत में कार चालक घायल
नूर आलम INewsUP
वाल्टरगंज बस्ती । बस्ती बांसी मार्ग के वाल्टरगंज थानांतर्गत पड़िया चौराहे पर शनिवार की शाम कार डीसीएम की भिड़न्त में कार चालक का सिर फट गया और कार के दोनों एयर बैग खुल गये। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला दाहिना पहिया तथा डीसीएम का सपाट टूट कर सड़क पर चिपक गया। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष मोतीचन्द मय फोर्स ने कार चालक को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया । कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर ब्लॉक मड़वा नगर निवासी देवव्रत शर्मा पुत्र गुप्तेश्वर प्रसाद 48 वर्ष जो अपनी कार से रूधौली से बस्ती की तरफ जा रहें थे। अभी ये पड़िया चौराहा पार किये ही थे कि संतकबीर नगर से दोना पत्तल लादकर डुमरियागंज त्रिलोकपुर जा रहें डीसीएम चालक देवदत्त शुक्ल पुत्र रामप्रकाश ग्राम ख़ुनियाव खास थाना इटवा सिद्धार्थ नगर से टक्कर हो गई। लोगो के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दोनों एयर बैग खुल गये तथा कार का अगला दाहिना पहिया टूट कर अलग हो गया। दूसरी तरफ डीसीएम का दाहिना हिस्सा व सपाट भी टूट कर सड़क पर गिर गया। घायल देवव्रत शर्मा के सिर को भीड़ ने रूमाल से कसकर बांध दिया जिससे खून का गिरना बंद हो गया। थानाध्यक्ष मोतीचन्द ने कहा कि घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया है तथा दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रहीं हैं।
What's Your Reaction?

