बिल रिवीजन, मीटर रिप्लेसमेंट लोड बढ़ाने की आ रहे हैं प्रार्थना पत्र--अतुल रघुवंशी

Jul 19, 2025 - 21:45
 0  53
बिल रिवीजन, मीटर रिप्लेसमेंट  लोड बढ़ाने की आ रहे हैं प्रार्थना पत्र--अतुल रघुवंशी

अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP

 गोरखपुर। शासन के आदेश पर पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर विद्युत नगरी वितरण खंड द्वितीय श्री गोरखनाथ पर मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपभोक्ता बड़ी संख्या में अपनी समस्या लेकर पहुंचेउपभोक्ताओं ने बिल रिवीजन,मीटर रिप्लेसमेंट, लोड बढ़ाने आदि समस्याओं को लेकर पहुंचे हुए थे, समाधान शिविर में अधिशासी अभियंता इंजीनियर अतुल रघुवंशी, एसडीओ इंजीनियर पुष्पेंद्र सिंह, अवर अभियंता रोशन कुमार ,विवेक कुमार आदि विद्युत विभाग के कर्मचारी एक टेबल पर बैठकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया।मीडिया से बात करते हुए अधिशासी अभियंता इंजीनियर अतुल रघुवंशी ने बताया कि मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर में उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं समाधान शिविर में पहले दिन 110 समस्याएं को लेकर उपभोक्ताओं ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें 41 बिल रिवीजन, 15 केस मीटर रिप्लेसमेंट, 41 केस लोड बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए, लोड बढ़ाने का काम सेम डेट पर कर दिया गया अन्य कार्यो के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द उसका निस्तारण करें । स्मार्ट मीटर अपडेट होने में एक माह से डेढ़ माह का समय लगता है उपभोक्ताओं को बिल के बारे में समझाया जा रहा है अगर किसी उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर तेज चलने की शिकायत है तो वह चेक मीटर लगाने का भी प्रावधान है ,उसके जरिए मीटर रीडिंग की जांच की जा सकती है मीटर रीडिंग के लिए नई कंपनी को दिया गया है बिजली का बिल न मिलने की समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी, कंपनी संचालकों के साथ विभाग के कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा जिससे वह उपभोक्ता की घर पहुंच कर बिजली बिल निकलवाने में मदद करेंगे।एक तरफ निजीकरण का विरोध दूसरी तरफ मेगा समाधान शिविर आयोजित करने के सवाल पर कहा कि पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जो आदेश दिया जा रहा है उसका पालन किया जा रहा है निजीकरण को भी देखा जा रहा है इस संबंध में आगे बताया जाएगा। फिलहाल उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए लगाए गए मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर में उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं कुछ उपभोक्ताओं से बात की तो उन्होंने कहा कि पहले बिजली का बिल कम आता था लेकिन इधर बहुत ज्यादा आ रहा है जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है बिजली की आपूर्ति ठीक है लेकिन विद्युत बिल को कम करने पर भी सरकार विचार करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow