नई आशा संस्थान ने की नि:शुल्क प्याऊ का आयोजन
अजमेर अली,ब्यूरो चीफ INewsUP
गोरखपुर । बेतियाहाता चौराहा पर गुरुवार नई आशा संस्थान के द्वारा निशुल्क प्याऊ का आयोजन किया गया । पिछले 9 वर्षों से लगातार हो रहे निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन एस.पी.सिटी अभिनव त्यागी ने किया।नई आशा संस्थान के संस्थापक आशीष छापड़िया और सीमा छापड़िया ने बताया कि यह आयोजन गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस आयोजन में अध्यक्ष अनूप बंका, राहुल खेतान, कनक हरि अग्रवाल, राघवेन्द्र गोयनका, गौरव लिलारिया, स्वाति अग्रवाल, अजय राय पार्षद और विश्वजीत त्रिपाठी पार्षद ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।एस.पी. सिटी अभिनव त्यागी ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि यह समाज के लिए एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने नई आशा संस्थान को इस आयोजन के लिए बधाई दी और आगे भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।निशुल्क प्याऊ का आयोजन वेतिहाता चौराहा पर सुबह से शाम तक चलेगा, जिसमें लोगों को निशुल्क पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस आयोजन से लोगों को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?

