मासूम आर्यन के शव का होगा पोस्टमार्टम, श्मशान से खोदवाकर ले गई पुलिस

Apr 13, 2026 - 00:55
 0  305
मासूम आर्यन के शव का होगा पोस्टमार्टम, श्मशान से खोदवाकर ले गई पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी । लालगंज थानाक्षेत्र के थाल्हापार गांव में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुए मासूम की मौत मामले में अंतिम संस्कार के दूसरे दिन हत्या की आशंका जताते हुए पिता के द्वारा पोस्टमार्टम की मांग पर रविवार की देर रात गांव पहुंचे नायब तहसीलदार व लालगंज पुलिस टीम द्वारा शमशान में दफन शव को खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया । थाल्हापार निवासी सतई चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र आर्यन शनिवार की दोपहर मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में अचेतावस्था में मिला था । जिसका हालत गंभीर देख पीएचसी बनकटी से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था और रास्ते में उसकी मौत हो गई । दूसरे दिन रविवार को पिता की तहरीर पर देर रात करीब पौने दस बजे थाल्हापार पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक व नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह की मौजूदगी में मासूम का दफन किया हुआ शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow