लालगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज,बस्ती । थानाक्षेत्र के ग्राम कोहरसा साहूपार निवासी मनोज उपाध्याय ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पुत्र अनय आठ अप्रैल को घुमने वाराणसी गए थे जहां कुछ लोगों द्वारा उनके पुत्र को बंधक बना लिया गया और उनकी मोबाइल पर फोन कराकर पैसा मांगा जा रहा था । सूचना के आधार पर हरकत में आए लालगंज थानाध्यक्ष विनय पाठक व एसओजी की संयुक्त टीम के साथ वाराणसी रवाना हुए और वाराणसी पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपहृत को वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट से गिरफ्तार कर अनय को सकुशल बरामद कर लिया। अपहृतों में शामिल शरीयत उल्ला पुत्र साबिर अली निवासी ग्राम कुनडवा थाना पांडू जिला कुटमू झारखंड ,जशवंत सिंह पुत्र रमेश प्रसाद सिंह ग्राम अकोढी थाना राजपुर जिला बक्सर बिहार, अभिजीत सिंह पुत्र शंकर भगवान सिंह निवासी सोनहन थाना सोनहन जिला कैमूर बिहार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई ।
What's Your Reaction?

